फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination on october 28 in himachal

हिमाचल के तीन जिलों में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sat, 27 Oct 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination on october 28 in himachal

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - 2018 रविवार को हिमाचल के तीन जिलों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में यह परीक्षा शिमला, धर्मशाला एवं चंबा समेत देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है।

विज्ञापन


शिमला में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  पोर्टमोर, कांगड़ा में डिग्री कॉलेज धर्मशाला और चंबा में भारतीय पब्लिक स्कूल में ली जाएगी। शिमला में 95, धर्मशाला में 156 और चंबा में 56 विद्यार्थी छात्रवृत्ति  परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए पात्र सभी छात्र-छात्राओं को इससे संबंधित पूरी जानकारी उनके दिए गए ई-मेल पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नौवीं और दसवीं के शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जानी हैं, जबकि 11वीं -12वीं के  चयनित विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र और सिटी कोड जारी किए गए हैं।

मंडी और सिरमौर में 18 नवंबर को होगी परीक्षा

Atul Maheshwari Scholarship Examination on october 28 in himachal

 शिमला पोर्टमोर परीक्षा केंद्र का सेंटर कोड एक, जबकि सिटी कोड 18 है। धर्मशाला केंद्र का सेंटर कोड एक और सिटी कोड 16 जबकि चंबा परीक्षा केंद्र सेंटर कोड एक और सिटी कोड 14 रहेगा।

जिन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में कोई तकनीकी दिक्कत है वे अपना कोई प्रामाणिक फोटो आईडी कार्ड लेकर आएं और उसे दिखाकर परीक्षा दें। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 18 नवंबर को मंडी और सिरमौर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

मंडी से 213 जबकि सिरमौर जिले से 26 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सिरमौर में जिला मुख्यालय के एवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंडी जिले में बस स्टैंड के नजदीक स्थिति आईटीआई मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed