फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atul maheshwari scholarship exam on 22nd november.

22 को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 16 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam on 22nd november.

अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 22 नवंबर को सुबह दस से साढ़े 11 बजे तक ली जाएगी। रविवार को होने वाली इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हिमाचल में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के 554 छात्र-छात्राएं यह परीक्षा देंगे। डेढ़ घंटे की इस परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


शिमला के पोर्टमोर स्कूल में 235, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 216, शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में 71 और भारतीय पब्लिक स्कूल (बीपीएस) चंबा में 32 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षार्थियों को उनके बताए पते पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। यदि किसी को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह अपना आईडी प्रूफ दिखाकर भी निर्धारित केंद्र में छात्रवृत्ति परीक्षा परीक्षा दी है।
विज्ञापन


इन बातों का रखना होगा ध्यान
विद्यार्थियों को नीले और काले पेन का प्रयोग करना होगा। प्रवेश पत्र और फोटो आईडी लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। जिनका एडमिट कार्ड ऑनलाइन भी नहीं है, उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं। जिस अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय कोई तकनीकी समस्या हो रही हो तो, वे परीक्षा के दिन प्रमाणित फोटो पहचान पत्र (स्कूल का आईडी कार्ड) लेकर भी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिट कार्ड में फोटो नहीं है तो परेशान न हों
कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरते समय फोटो की जगह कार्ड या कुछ और लगा दिया है। कुछ आवेदकों की शिकायत है कि एडमिट कार्ड पर उनका नाम गलत है, लेकिन पिता का नाम और स्कूल का नाम सही है। कुछ एडमिट कार्डों पर फोटो नहीं है। ऐसे आवेदक घबराएं नहीं। अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें।


ऐसे निकालें एडमिट कार्ड

गूगल में इस लिंक http://foundation.amarujala.com/amcadmitcard/ को डालें। ऐसा करने पर एक पेज खुलेगा AMC ADMIT CARD, उसके नीचे SEARCH का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर या अपना ई-मेल आईडी डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय भरा था। जब एडमिट कार्ड खुलेगा तो दाईं तरफ Download Admit Card आएगा। यहां क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed