{"_id":"54eae8e1ced1a2f695343a037a12722c","slug":"attack-on-forest-department-team-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर पकड़ी अवैध लकड़ी, माफिया ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर पकड़ी अवैध लकड़ी, माफिया ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 27 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात नाका लगाकर बैठी वन विभाग की टीम ने हजारों रुपए की अवैध लकड़ी बरामद कर ली। इसी बीच आरोपियों ने गश्त टीम पर ही हमला बोल दिया। मामला हिमाचल के कुल्लू का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम यहां गड़सा के समीप वन विभाग की टीम नाका लगाकर तैनात थी।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध लकड़ी ले जा रहे हैं। ये लोग एक जीप में सवार थे। जैसे ही आरोपी यहां पहुंचे कि टीम ने इन्हें दबोच लिया। इसी बीच आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया और हाथापाई की। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार दोनों आरोपी स्थानीय गांव के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान हो गई है और इनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल टीम ने इनके पास से अवैध लकड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी जीप भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस का कहना है कि तलाशी चल रही है और जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।