{"_id":"589d46564f1c1b945237bc79","slug":"athletics-become-first-choice-for-girl-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये खेल बना हिमाचली खिलाड़ियों की पहली पसंद, आए सबसे ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये खेल बना हिमाचली खिलाड़ियों की पहली पसंद, आए सबसे ज्यादा आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई हॉस्टल धर्मशाला में आयोजित ट्रायल में प्रदेश की खिलाड़ी छात्राएं एथलेटिक्स में अधिक रुचि दिखा रही हैं। इसी का नतीजा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में एंट्री के लिए आयोजित ट्रायल में सर्वाधिक खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में एंट्री मारने के लिए नाम दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन
ट्रायल के दूसरे दिन 150 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। वीरवार को ट्रायल में शामिल चयनित खिलाड़ियों की सूची शुक्रवार को जारी होगी। बुधवार और वीरवार को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल और टेबल टेनिस (डे-बोर्डिंग) के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया है।
विज्ञापन
दो दिनों में अधिकतर खिलाड़ियों के आवेदन एथलेटिक्स के लिए आए हैं। वहीं, हॉकी और कबड्डी खेल के लिए भी खिलाड़ी रुचि दिखा रही हैं। खिलाड़ियों का चयन दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकती हैं जो जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हों। साई गर्ल्स हॉस्टल धर्मशाला के प्रभारी मेहर सिंह वर्मा ने बताया कि ट्रायल में 10 से 14 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं।