फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   athletic meet at presidency school haridevi

जंपिंग जैक्स में रामांश, मीनाक्षी ने मारी बाजी

Fri, 11 Jul 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Jul 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
athletic meet at presidency school haridevi

घणाहट्टी हरीदेवी स्थित प्रैजीडेंसी स्कूल की बुधवार को आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट में नन्हें छात्रों ने तरह तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दम खम दिखाया। इसमें हुए जंपिग जैक्स मुकाबले में रामांश और मीनाक्षी ने पहला स्थान पाया। परीक्षित एंव विपुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


फर्स्ट इट देन बीट मुकाबले में केजी कक्षा के प्रणव ने पहला और चिराग ने दूसरा, हॉप रेस में मालविका ने पहला शैफाली ने दूसरा, सैक रेस में ग्रुप वन में आर्यन ने पहला, ग्रुप टू में देवेश दूसरे स्थान पर रहे। जबकि क्रमश: दीपशिखा और दीक्षांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्पून रेस में तीसरी कक्षा की प्रियांशी पहले हर्षिता दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में पांचवी , सातवी एंव आठवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया जिसमें लड़को के वर्ग में अर्जुन प्रथम रहे, कुशाग्र दूसरे, लड़कियों में लड़कियों में ट्विंकल और सारिका ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्री लैग रेस में अर्जुन कुशाग्र पहले, ट्विंकल और प्रेरणा दूसरे स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में अर्जुन और कुशाग्र पहले,वैभव और आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। एथलेटिक मीट आयोजन में स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार डोगरा सहित सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed