Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Athletes will showcase their prowess across 16 sports at the Youth Olympics.

Shimla News: युवा ओलंपिक में 16 खेलो में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Athletes will showcase their prowess across 16 sports at the Youth Olympics.
आयोजन के लिए समितियों का गठन, बलबीर को सौंपी आयोजन समिति की कमान
विज्ञापन

प्रणव भंडारी को संगठन सचिव नियुक्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जल्द ही बड़ा मंच मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जिला शिमला युवा ओलंपिक में 16 खेल स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।

खेलों के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को लक्कड़ बाजार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौपाल के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा ने की। बैठक में आयोजन समिति की कमान बलबीर वर्मा को सौंपी गई जबकि प्रणव भंडारी को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। वहीं खेल तकनीकी संचालन समिति का अध्यक्ष सुरिंदर कुमार शांडिल को बनाया गया। तकनीकी संचालन समिति में विनोद कुमार, रमेश चौहान, डॉ. गोपाल दाजता, सुरेश कंवर, प्रदीप कंवर, राजीव सूद और राकेश कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया है।
विज्ञापन


बलबीर वर्मा ने सभी पदाधिकारियों और खेल संघों के प्रतिनिधियों से आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य जिला शिमला की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है, ताकि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त कर सकें। बैठक में 25 सदस्यों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक संघ की ओर से महासचिव राजेश भंडारी, विनोद कुमार, एसके शांडिल, रमेश चौहान और संतोष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, हॉकी, आइस स्केटिंग, जूडो, कबड्डी, नेटबॉल, निशानेबाजी, सॉफ्टबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और भारोत्तोलन खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। सभी प्रतिनिधियों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article