{"_id":"64d22d74d633f24ed809b627","slug":"atal-university-816-candidates-selected-for-pg-course-up-to-10-asked-for-college-choice-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: पीजी कोर्स के लिए 816 अभ्यर्थी चयनित, 10 तक मांगी कॉलेज च्वाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: पीजी कोर्स के लिए 816 अभ्यर्थी चयनित, 10 तक मांगी कॉलेज च्वाइस
Tue, 08 Aug 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:27 PM IST
सार
पहले राउंड की फाइनल मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है, ऐसे में एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस के लिए 816 अभ्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचौक में यूजी के साथ ही पीजी कोर्स के लिए भी काउंसलिंग शुरू हो गई है। पहले राउंड की फाइनल मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है, ऐसे में एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस के लिए 816 अभ्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि, अब जल्द ही प्रोविजनल और फाइनल सीटों की सूची भी जारी हो जाएगी। मेडिकल एंड रिसर्च विवि से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एमडी, एमएस, डीएनबी के लिए कुल 729 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं। एमडीएस के लिए 87 अभ्यर्थी शामिल किए हैं।
विज्ञापन
अगर एमडी, एमएस और डीएनबी के लिए कुल 729 नामों की बात की जाए तो इनमें एचपी कोटे में 200, एचपी इन सर्विस कोटे में 242 और मैनेजमेंट कोटे में 276 और एनआरआई कोटे में 11 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं। इसी तरह से एमडीएस के लिए 87 नामों में एचपी कोटे से 54, इन सर्विस कोटे से तीन और मैनेजमेंट कोटे से 30 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं। मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दस अगस्त तक अभ्यर्थियों से कॉलेज च्वाइस मांगी जाएगी। 14 अगस्त को प्रोविजनल सीट आवंटन और 17 को फाइनल सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन