फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel Rohtang Restored for Vehicular Traffic enjoy snow scenic view

Atal Tunnel: बर्फ का दीदार करते हुए घूमिये अटल टनल रोहतांग, हसीन वादियों के लें नजारे

Sun, 03 Dec 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

अटल टनल बहाल होने के बाद पर्यटक सिस्सू और कोकसर तक पहुंचे। पर्यटकों ने टनल के नाॅर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की।

विज्ञापन
Atal Tunnel Rohtang Restored for Vehicular Traffic enjoy snow scenic view
अटल टनल रोहतांग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फबारी के कारण पर्यटकों के लिए बंद की गई अटल टनल रोहतांग रविवार को बहाल हो गई है। हालांकि, सड़क पर बर्फ जमने के कारण प्रशासन ने वाहनों के लिए समयसारिणी तय की है। सुबह 11:00 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक ही पर्यटक वाहन टनल होकर सिस्सू की तरफ भेजे गए। फोर वाई फोर वाहनों के लिए कोई समयसारिणी नहीं है। अब सैलानी बर्फ का दीदार करते हुए टनल का नजारा ले सकेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है की बर्फबारी के कारण शुक्रवार को अटल टनल पर्यटक वाहनों के लिए बंद की गई थी। सड़क पर फिसलन के कारण धुंधी में वाहन फिसल रहे थे। अब बेशक मौसम खुल गया है। लेकिन, सुबह और शाम के समय वाहनों के फिसलने की आशंका है। इसको देखते हुए पर्यटक वाहनों को तय समय में ही अटल टनल की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 11:00 बजे पर्यटक वाहनों को भेजा गया। हालांकि, पर्यटकों को तीन बजे से पहले मनाली लौटने की हिदायत दी गई। अटल टनल बहाल होने के बाद पर्यटक सिस्सू और कोकसर तक पहुंचे। पर्यटकों ने टनल के नाॅर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। पर्यटकों ने कोकसर और सिस्सू में शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड के कारण पर्यटकों की भीड़ भी अधिक देखी गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सुबह और शाम के समय तापमान कम होने के कारण सड़क पर बर्फ जमने से वाहनों के फिसलने का डर रहता है। इसके चलते सुबह 11:00 से तीन बजे तक ही पर्यटक वाहन भेजे गए। हालांकि, फोर वाई फोर वाहनों को सुबह और शाम के समय भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed