{"_id":"5f807dc18ebc3e9bd5061dac","slug":"atal-tunnel-rohtang-is-gift-of-congress-bjp-gave-only-name-mukesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल रोहतांग कांग्रेस की देन भाजपा ने दिया सिर्फ नाम: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल रोहतांग कांग्रेस की देन भाजपा ने दिया सिर्फ नाम: मुकेश
Fri, 09 Oct 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को भाजपा के कांग्रेस पर बिचौलियों के हितैषी होने के आरोपों पर पलटवार किया है। वहीं, उन्होंने अटल रोहतांग टनल को कांग्रेस की देन बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस टनल को सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी का नाम देने का काम किया है। इस टनल के लिए पूर्व यूपीए सरकार ने काफी कार्य है। जबकि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने केवल रोहतांग के लिए जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिचौलियों के हितैषी नहीं है। केंद्र सरकार देश के पूंजीपतियों की सबसे बड़ी हितैषी निकली है।
विज्ञापन
पूंजीपति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कृषि बिल के दम पर किसानों के हितों की बलि दी जा रही है। हालत यह है कि केंद्र सरकार ने अब कृषि क्षेत्र में भी कॉरपोरेट जगत को सीधा लाभ देने का प्लान तैयार किया है। जिसके लिए कृषि बिलों को लाया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अंबानी और अडानी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए इसे आधी अधूरी हालत में ही पास कर दिया गया है। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अक्तूबर माह में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी के दावे हवा ही साबित हुए हैं। प्रदेश में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार को मिले 500 वेंटिलेटर अभी भी बंद डिब्बों में हैं। सरकार के पास इन वेंटिलेटरों का संचालन करने वाला ही कोई विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन