फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   atal tunnel rohtang 6.5 lakh vehicles crossed in one year

अटल टनल रोहतांग: एक साल में साढ़े छह लाख वाहन हुए आर-पार, चार गुना अधिक बढ़ा ट्रैफिक

Sun, 03 Oct 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

अटल टनल के उद्घाटन के बाद दो अक्तूबर, 2021 तक 6 लाख 49 हजार 87 वाहनों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन
atal tunnel rohtang 6.5 lakh vehicles crossed in one year
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षण बनी अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण हुए रविवार को एक साल का समय पूरा हो गया है। तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल देश को समर्पित की थी। अटल टनल रोहतांग से लाहौल जाना बेहद आसान हो गया है। इससे सेना को भी मदद मिली है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के मुकाबले अटल टनल रोहतांग से ट्रैफिक चार गुना अधिक बढ़ा है।

विज्ञापन


अटल टनल खुलने से पहले रोहतांग दर्रा होकर जनवरी 2020 से दो अक्तूबर 2020 तक एक लाख 63 हजार 53 वाहन आर-पार हुए। इनकी हर दिन औसत 590 तक रही। अटल टनल के उद्घाटन के बाद दो अक्तूबर, 2021 तक 6 लाख 49 हजार 87 वाहनों की आवाजाही हुई। अक्तूबर 2020 में 57099, नवंबर में 38496, दिसंबर में 44533, जनवरी 2021 में 8295, फरवरी में 9934, मार्च में 62122, अप्रैल में 50905, मई में 14235, जून में 59739, जुलाई में सबसे अधिक एक लाख 22090, अगस्त में 95643, सितंबर में 90147 और दो अक्तूबर तक 5849 वाहन टनल से आर-पार हुए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद रोजाना चार गुना ट्रैफिक बढ़ा है। टनल के लोकार्पण के बाद एक साल में ही इस टनल से साढ़े छह लाख के करीब वाहन आर-पार हुए हैं। उन्होंने कहा कि अटल टनल में सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों और आम लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed