फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel inauguration program will be seen live, big screens will be installed: Jairam

अटल टनल का उद्घाटन कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे, लगेंगी बड़ी-बड़ी स्क्रीनें: जयराम

Thu, 24 Sep 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel inauguration program will be seen live, big screens will be installed: Jairam
सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासी अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। सीएम ने अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए प्रस्तावित पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कुल्लू में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि अटल टनल के निर्माण से देश की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। सुरंग बनने से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में साल भर आवागमन की सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित सभी मानव संचालन प्रक्रियाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जहां लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े हों, वहां सामाजिक दूरी बनाई जाए और ज्यादा भीड़ न हो। आवश्यक एंबुलेंस के साथ आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्था रखें। इस आयोजन को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिलों के लोगों के लिए ऐतिहासिक घटना है। टनल के निर्माण से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास की अनेक गतिविधियों का सूत्रपात होगा। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, बीआरओ के अधिकारी केपी पुरुषेेतमन, धनेश्वरी ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन उपस्थित थे।

विज्ञापन

रक्षा सचिव और एसपीजी अधिकारी ने किया परिधि गृह का निरीक्षण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लाहौल दौरे को लेकर गुरुवार को रक्षा सचिव और एनएसजी के एक बड़े अधिकारी ने केलांग पहुंचकर परिधि गृह का निरीक्षण किया। यहां प्रधानमंत्री मोदी ठहरेंगे। बताया जा रहा है शुक्रवार को एनएसजी की टीम फिर केलांग का दौरा कर सकती है। रक्षा सचिव के साथ एनएसजी के एक आईजी स्तर के अधिकारी ने करीब 20 मिनट तक परिधि गृह के कमरों का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को एनएसजी की टीम प्रस्तावित जनसभा स्थलों के साथ कुछ हेलीपैडों का भी जायजा ले सकती है। लाहौल-स्पीति प्रशासन के साथ बीआरओ ने भी तैयारियों को और तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार व एसपीजी का एक अधिकारी 23 सितंबर को ही लाहौल पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान अटल टनल रोहतांग का भी निरीक्षण कर बीआरओ से जानकारी हासिल की।

 

प्रदेश में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन : सीएम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा देने तथा पर्यटन के प्रसार के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने हाल ही में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शिवा केशवन के साथ ल्यूज फेडरेशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश और विशेषकर मनाली में शीतकालीन खेलों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लीक से हटकर कार्य करना होगा, जिससे पर्यटकों को प्रदेश में लंबा समय व्यतीत करने के लिए आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन खेलों से प्रदेश की युवा शक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें अन्य प्रदेशों के युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका भी मिलेगा। इन आयोजनों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed