{"_id":"572ec4924f1c1b083f5ce1ad","slug":"atal-mission-for-rejuvenation-and-urban-transformation-amrut-mission-for-shimla-mc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत मिशन में शिमला को झटका, फंडिंग पैटर्न बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत मिशन में शिमला को झटका, फंडिंग पैटर्न बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 May 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में बोलते आयुक्त पंकज राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत (अटल मिशन फॉर रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोरमेशन) प्रोजेक्ट में राजधानी शिमला को बड़ा झटका लगा है। फंडिंग पैटर्न में बदलाव हो गया है। तीन साल के लिए शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत शिमला को 158 करोड़ का फंड मिलना था लेकिन पैटर्न बदलाव के बाद महज 91 करोड़ ही मिलेंगे।
विज्ञापन
वार्षिक बजट भी 52.98 से घटकर 29 करोड़ रह गया है। हालांकि बाकी बचे 23 करोड़ को 2017-18 के लिए प्रस्तावित सैप के तहत खर्च किया जाएगा। राहत की बात यह है कि पहले नगर निगम को 30 फीसदी शेयर देना था वह अब नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
अमृत प्रोजेक्ट में कुल्लू शहर को भी जोड़ दिया गया है। इस कारण 91 करोड़ में से कुछ राशि वहां भी शिफ्ट होगी। अगर आबादी के हिसाब से आवंटन हुआ तो इसमें शिमला को फायदा रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार को नगर निगम के स्पेशल हाउस में 2017-18 के लिए संशोधित सर्विस लेवल इंप्लिमेंटेशन प्लान (एसएलआईपी) पास किया गया। हाउस की अध्यक्षता मेयर संजय चौहान ने की। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त पंकज राय और सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक भी हाउस में मौजूद रहे।
अब ऐसे खर्च होगा पैसा
वाटर सप्लाई 12
सीवरेज 13.71
ड्रेनेज 0.28
अर्बन ट्रांसपोर्ट 2.70
पार्क 0.72
कुल 29.41
मदवार ब्यौरा
पानी की लाइन के लिए बल्क वाटर मीटर 3 करोड़
लीक डिटेक्टेशन मशीन की खरीद 50 लाख
पानी की स्कीमों की क्षमता संवर्धन 30 लाख
पानी की लाइनों के वाल्व रिप्लेस्मेंट 1.20 करोड़
6 बावड़ियों में फिल्ट्रेशन प्लांट 1 करोड़
आटोमेटिक वाटर मीटर 5 करोड़
पानी के नए टैंकों का निर्माण 1 करोड़
सीवरेज मैनेजमेंट
सीवरेज सिस्टम का सुधार करने और विस्तार के लिए 3.17 करोड़
पंथाघाटी, मैहली, शिवनगर में सीवरेज कनेक्टिविटी के लिए 9.63 करोड़
कलेस्टन क्षेत्र में सीवरेज कनेक्टिविटी के लिए 0.91 लाख
स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज, बर्फ हटाने की मशीन की खरीद के लिए 0.28 लाख
अर्बन ट्रांसपोर्ट
वार्ड स्तर पर पार्किंगों के निर्माण के लिए 2.70 करोड़
पार्कों के विकास और मौजूदा पार्कों के विकास के लिए 0.65 लाख
रानी ग्राउंड पार्क के विकास के लिए 0.07 लाख
विभिन्न मदों में कुल खर्चा 29.41 करोड़