{"_id":"644bc01bdf446dc6fe09a166","slug":"atal-medical-university-bds-first-year-supplementary-examinations-from-may-10-schedule-released-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: बीडीएस प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 10 मई से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: बीडीएस प्रथम वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 10 मई से, शेड्यूल जारी
Fri, 28 Apr 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:17 PM IST
सार
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने शेड्यल जारी कर दिया है और फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 1 मई से 4 मई तक है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडीएस फर्स्ट ईयर के सप्लीमेंटरी एग्जाम 10 मई से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने शेड्यल जारी कर दिया है और फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि 1 मई से 4 मई तक है। संबंधित अभ्यार्थियों और मेडिकल कॉलेज के सत्यापन 6 और 7 मई को होंगे। अभ्यर्थी 8 मई को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं यह परीक्षाएं दस मई से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा जो डेटशीट जारी की गई है, उसके मुताबिक 10 मई को पहली परीक्षा होगा। यह परीक्षा जनरल एनाटॉमी इंक्लूडिंग एंब्रियोलॉजी एंड हिस्ट्री की होगी। 11 मई को जनरल हुमन फिजियोलॉजी एंड बायोकेमेस्ट्री की परीक्षा होगी। 12 मई को डेंटल एनाटॉमी एंब्रॉलॉजी एंड ओल्ड हिस्ट्रोलॉजी की परीक्षा और 13 मई को एनवायरमेंट एजूकेशन की परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बी फार्मेसी आयुर्वेद के पहले सेमेस्टर का परिणाम घोषित
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने बी फार्मेसी आयुर्वेद के पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 39 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 36 पास हुए हैं, जबकि तीन रिअपीयर हुए हैं। इनको दोबारा से परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन