फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: 522 seats allotted in B.Sc Nursing and 18 in M.Sc

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: बीएससी नर्सिंग में 522 और एमएससी में 18 सीटें आवंटित

Sat, 02 Sep 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

 पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 34, एमएससी में 18 और बीएससी नर्सिंग के लिए 522 सीटें अलॉट कर दी गई हैं। अधिकतर सीटें प्रबंधन कोटे की हैं। बाकी एचपी कोटे की हैं। 

विज्ञापन
Atal Medical University: 522 seats allotted in B.Sc Nursing and 18 in M.Sc
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय मंडी की ओर से बीएससी, एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की खाली बची एक हजार से अधिक सीटों को भरने के लिए मॉप अप राउंड शुरू कर दिया गया। ऐसे में अब अस्थायी सीटों का आवंटन भी कर दिया गया है। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 34, एमएससी में 18 और बीएससी नर्सिंग के लिए 522 सीटें अलॉट कर दी गई हैं। अधिकतर सीटें प्रबंधन कोटे की हैं। बाकी एचपी कोटे की हैं। पहले तीन राउंड में अधिकतर सीटें एचपी कोटे से भरी गईं, लेकिन अभी भी कोटे की कई सीटें खाली हैं। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक मंडी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि अस्थायी सीटों का आवंटन हो चुका है।

विज्ञापन


एक दिन बाद फाइनल सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। अगर नर्सिंग कॉलेजों में खाली सीटों की बात की जाए तो करीब 1096 सीटें अभी तक खाली हैं। इनमें एचपी कोटे की 422 और मैनेजमेंट कोटे की 672 सीटें अभी तक खाली हैं। इसमें कैटेगरी वाइज सीटें भरी जाएंगी। इनमें सामान्य, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कोटे के मुताबिक सीटों को अलॉट किया जाएगा। विवि के मुताबिक अगर इस मॉप अप राउंड में भी नर्सिंग की सीटें खाली बच जाती हैं, तो मेडिकल विवि स्ट्रे राउंड करवाएगी। अधिकतर खाली सीटें निजी कॉलेजों में हैं। ऐसे में इन इंडियन नर्सिंग ने यह आदेश जारी किए हैं कि निजी कॉलेजों की खाली सीटों को स्ट्रे राउंड से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed