फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atal bihari vajpayee comes to Kullu-Manali in happiness and misery

सुख-दुख की घड़ी में कुल्लू-मनाली दौड़े चले आते थे अटल

Fri, 17 Aug 2018 11:28 AM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 17 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee comes to Kullu-Manali in happiness and misery

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कुल्लू घाटी व यहां के लोगों से करीबी रिश्ता रहा है। वह घाटी के हर लोगों के दिलों में राज करते थे। सुख-दुख की घड़ी में अटल कुल्लू-मनाली दौड़े चले आते थे।

विज्ञापन


यही वजह है कि अटल के लिए मनाली के प्रीणी में हजारों हाथ दुआओं के लिए खड़े होते हैं। 1995 में ब्यास नदी में आई बाढ़ ने मनाली से लेकर औट तक तबाही मचा दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान अटल ने तत्कालीन राज्यसभा सदस्य रहे महेश्वर सिंह को फोन कर कहा कि हम सुख के समय कुल्लू-मनाली आते हैं और अब दुख की घड़ी में जरूर आएंगे।

कुछ दिन बाद अटल बिहारी वाजपेयी बाढ़ का जायजा लेने आए और वामतट के प्रभावित क्षेत्र का पैदल दौरा कर लोगों से मिले और दुख दर्द को जाना। जिला मुख्यालय के रामशिला में ब्यास नदी पर बना गैमन पुल के साथ जिया में पार्वती नदी पर बने पुलों को मंजूरी भी अटल बिहारी वाजपेयी ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी से जिया पुल का नारियल फोड़ कर उद्घाटन करवाया

atal bihari vajpayee comes to Kullu-Manali in happiness and misery

हालांकि चुनाव के चलते जिया पुल का उद्घाटन नहीं पाया था और पुल का उद्घाटन बिजली महादेव द्वारा करवाया था। बाद में छुट्टी मनाने कुल्लू-मनाली आए वाजपेयी से जिया पुल का नारियल फोड़ कर उद्घाटन करवाया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री ने जिला कुल्लू के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के देवालय में आकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। उनका कुल्लू के राजपरिवार से बेहद करीबी रिश्ते थे। अटल जब भी कुल्लू आते थे वह बेहड़े में जरूर जाया करते थे।

उन्होंने यहां बेहड़े में भाजपा के सम्मेलन को भी संबोधित किया था। हालांकि इस दौरान वह प्रधानमंत्री नहीं थे। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि उनका अटल जी के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। अगर वह लोकसभा व राज्य सभा में पहुंचे हैं तो यह सब अटल जी की देन है और वह इसके लिए उनके ऋणी हैं।  

कुल्लू-मनाली के विकास को दिया था 500 करोड़ का पैकेज  

atal bihari vajpayee comes to Kullu-Manali in happiness and misery

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुल्लू-मनाली के विकास के लिए 500 करोड़ का पैकेज दिया था। प्रधान संघ नग्गर खंड के तत्कालीन अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक नेकदिल व दिलवाले प्रधानमंत्री रहे हैं।

उनसे जो भी मांग की, उन्होंने दिल खोल कर दिया। नेगी ने कहा कि 2002-03 में जब प्रधान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे प्रीणी में मिला तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था।

उन्होंने किरतपुर-मनाली फोरलेन, मनाली में राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल, घाटी के पर्यटन स्थलों का विस्तार, बागवानी के लिए कोल्ड स्टोर तथा घाटी की धरोहरों के संरक्षण को लेकर मांग पत्र सौंपा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed