{"_id":"6aedc0db20a7a667410aba31","slug":"at-the-dayanand-school-function-students-danced-to-bhangra-shimla-news-c-19-sml1002-816683-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दयानंद स्कूल के समारोह में \nभांगड़ा पर झूमे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दयानंद स्कूल के समारोह में भांगड़ा पर झूमे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में दी शानदार प्रस्तुतियां
शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कल्चरल एक्स्ट्रावैगैंजा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
समारोह में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और डीएवी गान के साथ हुआ। प्रधानाचार्य अनुपम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने मिस्टिक रिदम्स और द साइलेंट सिम्फनी की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित लघु नाटिका और पारंपरिक पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्कूल के वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया।