फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Astroturf will be set up in the hockey ground of Kahlur Sports Complex, indoor stadium will be made

Bilaspur: कहलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हाकी मैदान में बिछेगी एस्ट्रोटर्फ, इंडोर स्टेडियम बनेंगे

Wed, 01 Jun 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jun 2022 08:46 PM IST
सार

9.05 करोड़ रुपये से तैयार किए गए सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। बुधवार को युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कहलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Astroturf will be set up in the hockey ground of Kahlur Sports Complex, indoor stadium will be made
युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के स्थित कहलूर स्पोटर्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। कांप्लेक्स के हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ बिछाई जाएगी। हैंडबाल और कबड्डी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलग-अलग इंडोर स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। 9.05 करोड़ रुपये से तैयार किए गए सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में आर्टिफिशियल घास लगाई जाएगी। बुधवार को युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कहलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आधारभूत ढांचे के विस्तार पर चर्चा की और एक प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। इससे पहले विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में खेल अधिकारी रवि शंकर ने प्रेजेंटेशन दी। कांप्लेक्स में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना नहीं है। खिलाड़ी घास के मैदान पर ही अभ्यास करते हैं। इसके चलते वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अब तक जिले से करीब 90 खिलाड़ी इंडिया कैंप लगा चुके हैं, लेकिन काई भी खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका है। 
विज्ञापन


हैंडबाल और कबड्डी के लिए अलग-अलग इंडोर स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। इन स्टेडियम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर किया जाएगा। कांप्लेक्स में अभी कबड्डी के चार और हैंडबाल का एक कोर्ट है। यहां अभ्यास कर कई खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से खेल चुके हैं। यहां आज तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित नहीं की गई हैं। यहां आने वाले खिलाड़ियों को धूप और बारिश के कारण परेशान होना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है। बिलासपुर के कहलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से जुड़ी संरचनाओं को विकसित करने के लिए प्रपोजल तैयार किया जाएगा। प्रपोजल को केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। -राजेश शर्मा, निदेशक, युवा सेवाएं और खेल विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed