फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Association to support BJP in Assembly elections

विस चुनाव में भाजपा का करेंगे समर्थन : एसोसिएशन

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Association to support BJP in Assembly elections
शिमला। आमरण अनशन समाप्त करने के बाद टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रत्न शर्मा और अभि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

अब हम इस सरकार को आईना दिखाएंगे और धरातल पर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा समर्थन होगा, तन-मन-धन से उनके साथ रहेंगे। गाड़ियां फ्री होंगी, हर तरह से सहयोग करेंगे। राम रत्न ने कहा कि पांच साल होने को आए हैं, हम सरकार को उनकी गारंटी याद करवाने यहां आए थे। सरकार से बार-बार बात करने के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो हमें आंदोलन पर उतरना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सहयोग किया। कांग्रेस सरकार ने ऑपरेटरों को बारिश में पुलिस को आगे कर तंग किया, तिरपाल हटाए गए, अभी ठाकुर को जबरन उठाकर ले गए। सरकार का रवैया टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ रहा। जयराम ठाकुर ने हमारी आवाज को विधानसभा में उठाकर हमारा पूरा सहयोग किया। जयराम ठाकुर ने कोरोना काल का दो साल का टोकन टैक्स माफ करवाया था। अनशन समाप्त होने के बाद ऑपरेटर पूनम नेगी ने राम रत्न ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों को राखी बांधकर पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article