फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assistant town planner murder case accused yet no arrested

कसौली गोलीकांड: अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा महिला अफसर का हत्यारा

Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
assistant town planner murder case accused yet no arrested

कसौली में अवैध निर्माण गिराने के दौरान टीसीपी महिला अफसर पर गोलियां दागकर हत्या के बाद फरार नारायणी होटल मालिक का आरोपी बेटा अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। घटना के वक्त मूकदर्शक बनी रही पुलिस अब जंगल की खाक छान रही है। बुधवार को खुद एसपी सोलन ने सर्च ऑपरेशन संभाला।

विज्ञापन

कब्जा हटाने गई महिला अफसर की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार को लगाई फटकार
विज्ञापन

आरोपी को ढूंढ निकालने के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो टीम की मदद ली जा रही है। बीते मंगलवार को वारदात से कुछ देर बाद कंडा गांव के पास भी हवाई फायर की आवाज सुनी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली गोलीकांड: आरोपी ने पलटकर पिस्तौल दिखाई तो उल्टे पैर भाग गई पुलिस
साधूपुल के पास जिस जंगल में आरोपी फरार हुआ है, उस जंगल में एक निजी स्कूल के कई विद्यार्थी ट्रैकिंग पर निकले हैं। बताया जा रहा है कि उन पर हमले की आशंका को लेकर भी पुलिस सतर्क हैं।
अवैध निर्माण हटाने गई टीम की महिला अधिकारी को होटल मालिक ने मारी गोली, मौत
उल्लेखनीय है कि पुलिस अपनी साख को बचाने के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश में जुटी है और जंगलों सहित उसके संदिग्ध ठिकानों पर दबिशें दे रही है।
इस कातिल ने मारी महिला अफसर को गोली, बिजली बोर्ड में है बड़े पद पर तैनात
यही नहीं, सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

गोलियां दागने से पहले आरोपी ने दी थी आत्महत्या की धमकी

assistant town planner murder case accused yet no arrested

अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के दौरान शिवालिक होटल व नारायणी गेस्ट हाउस मालिकों ने जमकर हंगामा किया था। नारायणी गेस्ट हाउस की मालकिन के बेटे एवं हत्या के आरोपी विजय ठाकुर ने आत्महत्या तक की धमकी दे डाली। हालांकि, एसडीएम व डीएसपी ने स्थिति पर काबू किया और होटल व्यवसायियों ने स्वयं ही होटल खाली करने को कहा।

सर्वसहमति के बाद स्थिति नियंत्रण में देख अधिकारी अगले होटल चले गए, लेकिन टीसीपी अफसर शैल बाला व एसएचओ को होटल को गिराने के निर्देश दिए गए। शैल बाला ने जैसे ही होटल में प्रवेश किया, विजय ठाकुर ने तैश में आकर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसमें शैल बाला मौके पर ही ढेर हो गईं जबकि लोनिवि कर्मचारी गुलाब सिंह घायल हो गया।

ट्रैकिंग पर आए बच्चों की सुरक्षा कर रही पुलिस

assistant town planner murder case accused yet no arrested

जिस साधुपुल की जंगल की ओर आरोपी विजय ठाकुर भागा है, वह पर्यटन नगरी चायल के समीप साधुपुल का जंगल है। बताया जाता है कि यहां बाहर से बच्चे ट्रैकिंग के लिए आए हुए हैं।

ऐसे में रिवॉल्वर के साथ फरार हुए आरोपी से इन ट्रैकर बच्चों की सुरक्षा को भी पुलिस ध्यान में रख रही है। पुलिस को अंदेशा है कि ट्रैकर बच्चों की आड़ में आरोपी पुलिस के हाथ से बच निकल सकता है। 

हत्यारोपी के मौके से फरार होने के बाद कंडा गांव के पास हवाई फायर की बात अफवाह है। एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि कंडा गांव के पास आरोपी विजय ठाकुर ने कोई गोली नहीं चलाई है। 

डीएसपी ने एसएचओ को दिए थे गिरफ्तार करने के आदेश

assistant town planner murder case accused yet no arrested

जिस वक्त महिला अधिकारी और आरोपी विजय ठाकुर के मध्य काफी कहासुनी हो गई थी, तो डीएसपी परवाणू रमेश शर्मा ने एसएचओ धर्मपुर को उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।

इसी बीच आरोपी विजय ठाकुर अपना अनधिकृत निर्माण तोड़ने को राजी हो गया। लेकिन बाद में उसने निर्माण नहीं तुड़वाया तो प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई शुरू हो गई। इससे वह तैश में आ गया और गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

मां बोली - मानसिक रूप से परेशान था विजय

assistant town planner murder case accused yet no arrested

महिला अधिकारी पर गोली चलाने वाले नारायणी होटल की मालकिन नारायणी देवी का कहना है कि उसका बेटा विजय ठाकुर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कहा कि गोली किसने चलाई, मैं नहीं जानती हूं।

उनका कहना है कि कि उन्होंने वह सब किया, जो अधिकारियों ने करने को कहा था। सोलन के कसौली में टीसीपी महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लाया गया।

बुधवार सुबह अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। उधर, इस मौके पर महिला के परिजन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed