फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assistant Director of Elementary Education challenged newton second law of motion

'न्यूटन ने नहीं दिया था गति का दूसरा नियम'

Mon, 11 Aug 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Aug 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Assistant Director of Elementary Education challenged newton second law of motion

स्कूलों में पढ़ाया जाने वाला गति का दूसरा नियम न्यूटन ने नहीं दिया था। इस तरह 220 देशों में इस नियम को न्यूटन के नाम से पढ़ाना वैज्ञानिक दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन


अमेरिका के टेक्सास स्टेट की सेंट एडबारडज यूनिवर्सिटी में ‘द यूलर सोसाइटी’ की कांफ्रेंस में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक अजय शर्मा ने 22 जुलाई को एक कांफ्रेंस में ये तर्क दिए।
विज्ञापन


अमेरिका से लौटने पर शर्मा ने यह बात कही है। अजय शर्मा ने रविवार को वर्ष 1687 में लिखी न्यूटन की पुस्तक ‘प्रिंसीपिया’ के नियम के संबंध में सभी तथ्यों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्रिंसीपिया’ में न्यूटन नियम पृष्ठ संख्या 19-20 में दिए गए हैं। न्यूटन ने नियम की परिभाषा कुछ और दी है जबकि स्कूलों में कुछ और ही पढ़ाया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि उन्होंने कांफ्रेंस में इन तथ्यों की विस्तृत व्याख्या की और वैज्ञानिकों के सवालों के सटीक उत्तर दिए।

‘दू यूलर सोसाइटी’ के प्रेजीडेंट न्यूयार्क की अडैल्फी यूनिवर्सिटी के गणित एवं कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रो. राबर्ट ब्रैडली ने लिखित वक्तव्य में अजय शर्मा के शोध कार्य को महत्वपूर्ण और सार्थक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed