फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: Govind Thakur said that 700 posts of JOA librarian will be filled in the education department

विधानसभा सत्र: गोविंद ठाकुर बोले- शिक्षा विभाग में जेओए लाइब्रेरियन के 700 पद भरेंगे

Mon, 07 Mar 2022 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 05:18 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में जल्द जेओए लाइब्रेरियन के 700 पद भरे जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस भर्ती के लिए आरएंडपी नियम बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Assembly session: Govind Thakur said that 700 posts of JOA librarian will be filled in the education department
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में जल्द जेओए लाइब्रेरियन के 700 पद भरे जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस भर्ती के लिए आरएंडपी नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। लाइब्रेरियन के 122 पद स्वीकृत हैं। इनमें 59 रिक्त हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए वित्त व शिक्षा विभाग के बीच चर्चा जारी है। उधर, विधायक ने कहा कि बीते करीब 20 वर्षों से लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। पात्र लोग ओवरएज हो गए हैं। 

विज्ञापन


दो वर्ष पहले हो गया उद्घाटन, विभाग बता रहा अभी 20 फीसदी कार्य शेष
रोहड़ू से कांग्रेस विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि दो वर्ष समोली पुल का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से लिखित जवाब में बताया जा रहा है कि पुल का अभी 80 फीसदी कार्य पूरा हुआ है और 20 फीसदी कार्य शेष है। मंत्री को अधिकारियों ने पूरी जानकारी नहीं दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि कई बार उद्घाटनों की जल्दी होती है। देनदारियां रह जाती हैं। मामले की लोनिवि से जानकारी जुटाई जाएगी। एससी फंड के तहत रोहड़ू में बीते चार वर्षों में 87 विभिन्न प्रोजेक्टों पर 112 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed