Sirmour News: विनय कुमार ने 65 लाख से बने प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य शिरकत की।
विस्तार
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनाथ बच्चों की मदद के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश को हाल ही में देश भर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह प्रदेश सरकार की राष्ट्र स्तर पर की ऐतिहासिक उपलब्धि है। विनय कुमार ने कहा कि जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को चरणबद्ध ढंग से भरे जाएंगे और बिना अध्यापक, सिंगल टीचर और दूर दराज के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पदों को भरा जाएगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को अपने वायदे के अनुरूप ओपीएस की बहाली की है जिससे प्रदेश में करीब 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। ओपीएस का लाभ मिलने से कर्मचारी वर्ग और उनके परिजनों का भविष्य सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बना है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है। उन्होंने स्कूल के परीक्षा भवन निर्माण के लिए वांछित धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसका एस्टीमेट तैयार करवाकर मामला भेजने के लिए कहा। इस अवसर पर विनय कुमार ने शैक्षणिक व अन्य खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विधार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल के विधार्थियों ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विनय कुमार ने 65 लाख रुपये की लागत से स्कूल की प्रयोगशाला का किया उद्घाटन भी किया।