{"_id":"621a04820428204af86d401c","slug":"assembly-budget-session-police-sub-inspector-suspended-for-misbehaving-with-mla-anirudh-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा बजट सत्र: विधायक अनिरुद्ध से दुर्व्यवहार करने वाला पुलिस सब इंस्पेक्टर निलंबित, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा बजट सत्र: विधायक अनिरुद्ध से दुर्व्यवहार करने वाला पुलिस सब इंस्पेक्टर निलंबित, लाइन हाजिर
Sat, 26 Feb 2022 04:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Feb 2022 04:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी। कहा कि चुने हुए व्यक्ति से दुर्व्यवहार की किसी को अनुमति नहीं है। कर्मचारी और अधिकारी शालीन व्यवहार करें। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आगामी कार्रवाई के लिए यह मामला विशेषाधिकार हनन सीमित को भेज दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह से दुर्व्यवहार करने वाला पुलिस सब इंस्पेक्टर निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी। कहा कि चुने हुए व्यक्ति से दुर्व्यवहार की किसी को अनुमति नहीं है। कर्मचारी और अधिकारी शालीन व्यवहार करें। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आगामी कार्रवाई के लिए यह मामला विशेषाधिकार हनन सीमित को भेज दिया है। प्रश्नकाल से पहले नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में मामला उठाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधायक से दुर्व्यवहार को उचित नहीं ठहराया जा सकता। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस अधीक्षक शिमला से मामले की लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
22 फरवरी की रात का यह मामला है। कई बार ट्रैफिक जाम नियंत्रित करते हुए भी पुलिसकर्मी तनाव में होते हैं, लेकिन व्यवहार में शालीनता का होना बहुत जरूरी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला को मामले की जांच सौंपी है। सब इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बताया कि विधानसभा की ओर से सब इंस्पेक्टर पवन बन्याल के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति को भी मामला आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। अध्यक्ष के इस वक्तव्य के बाद सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ।
विज्ञापन