फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asian Rafting Competition from 16 to 25 September in kullu manali

Asian Rafting Competition: कुल्लू-मनाली में एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता 16 से 25 सितंबर तक

Tue, 02 Aug 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Aug 2022 07:56 PM IST
सार

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मंगलवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक समिति के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। इसमें आवास समिति, वित्तीय समिति, ड्रोन, फोटोग्राफी और परिवहन समिति शामिल हैं। 

विज्ञापन
Asian Rafting Competition from 16 to 25 September in kullu manali
राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारियों पर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्यास की लहरों पर पहली बार एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज 16 सितंबर को पर्यटन नगरी मनाली से होगा। समापन कुल्लू के अटल सदन में 25 सितंबर को किया जाएगा। यह चैंपियनशिप विश्व राफ्टिंग और इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगी। इसमें 25 देशों की टीमें भाग लेंगी। 100 से अधिक प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मंगलवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक समिति के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। इसमें आवास समिति, वित्तीय समिति, ड्रोन, फोटोग्राफी और परिवहन समिति शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा राफ्टिंग का रूट निराला कॉटेज रायसन से बबेली नेचर पार्क के बीच रहेगा। यह क्षेत्र रिवर राफ्टिंग के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। 

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि पहली बार कुल्लू जिले में बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा है। उन्होंने कहा इससे पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। यहां का वातावरण राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े भारतीय राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सौकत सिकंदर ने प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, पर्वतारोहण संस्थान मनाली के संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed