फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Asian Games: Eight Himachal players selected for Indian Kabaddi team camp

एशियन गेम्स: भारतीय कबड्डी टीम कैंप के लिए हिमाचल के आठ खिलाड़ी चयनित

Sat, 09 Apr 2022 11:21 AM IST
Krishan Singh गौरव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
गौरव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 11:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिलाओं का कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। 

विज्ञापन
Asian Games: Eight Himachal players selected for Indian Kabaddi team camp
हिमाचल के चयनित कबड्डी खिलाड़ी । - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें छह महिलाएं और दो खिलाड़ी पुरुष वर्ग की टीम में शामिल हैं। इसी कैंप से एशियन गेम्स 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाना है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास शिविर 11 अप्रैल से एक मई तक चलेगा। महिलाओं का गुजरात और पुरुष टीम के लिए नई दिल्ली में अभ्यास शिविर लगेगा। महिला टीम में बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, मंडी की भावना, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है। यह सभी महिला खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का देश भर से महिला वर्ग में 40 खिलाड़ी शिविर में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


इधर, पुरुष वर्ग में भी दो खिलाड़ी शिविर के लिए जाएंगे। इनमें बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिलाओं का कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। हिमाचल की यह खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं।
विज्ञापन


विदेशी धरती पर चमकीं हैं हिमाचल की बेटियां 
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। निधि बिलासपुर जिले के किसान परिवार से संबंध रखती हैं। ईरान में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने देश का नाम रोशन कर चुकी है। इंडिया कैंप के लिए चयनित हुई पुष्पा, भावना और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed