{"_id":"6ab775a6cdf56d97c70e8df7","slug":"asian-games-after-the-victory-anurag-thakur-spoke-to-the-women-s-kabaddi-team-via-video-call-and-congratulat-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एशियाड में गोल्ड जीतने के बाद अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम से वीडियो कॉल पर की बात, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एशियाड में गोल्ड जीतने के बाद अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम से वीडियो कॉल पर की बात, दी बधाई
Sat, 26 Sep 2026 01:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
सांसद अनुराग ठाकुर टीम प्रबंधन और सदस्यों से वीडियो कॉल पर बात कर जीत के लिए बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम से वीडियो कॉल पर की बात।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया है। टीम प्रबंधन और सदस्यों से वीडियो कॉल पर बात कर उन्होंने जीत के लिए बधाई और देश का नाम ऊंचा करने के लिए आभार जताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।
विज्ञापन
उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल की चार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर हर हिमाचली का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की बेटियां भारत का अभिमान हैं।
विज्ञापन