फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asia's 35 percent medicines are manufactured in himachal pradesh

एशिया की 35 फीसदी दवाइयां तैयार कर रहा है हिमाचल

Sun, 20 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Asia's 35 percent medicines are manufactured in himachal pradesh

हिमाचल के उद्योग, श्रम एवं रोजगार और लोक संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एशिया में जितनी कुल दवाइयों का निर्माण होता है, उसका 35 फीसदी हिस्सा हिमाचल में तैयार किया जाता है। दवाइयों की पैकेजिंग में गत्ता उद्योग की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। गत्ता उद्यमी अगर हिमाचल में अपने उद्योग लगाते हैं, तो राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी।

विज्ञापन


अग्निहोत्री शनिवार को जिरकपुर में हिमाचल प्रदेश कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 45वीं कांफ्रेंस ऑफ फेडरेशन ऑफ कोरूग्रेटिड बाक्स मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद विश्व के दस देशों से पहुंचे गत्ता उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने गत्ता उद्योग को हिमाचल के आर्थिक विकास में सबसे अहम करार देते हुए कहा कि हिमाचल से शुरू हुए गत्ता उद्योग ने आज न केवल हर घर में अपनी पहुंच बनाई है, बल्कि समूचे विश्व में अलग पहचान दर्ज की है। अग्निहोत्री ने देशभर के उद्यमियों को हिमाचल में पूंजी निवेश का आहवान करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से फरवरी माह के पहले सप्ताह में इनवैस्ट हिमाचल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के उद्योगपतियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गगन कपूर तथा सम्मेलन के आयोजक अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में उद्यमियों को द्वारा भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। उद्योग मंत्री ने एसोसिएशन के कार्यालय स्थापना के लिए प्रदेश में कहीं भी भूखंड देने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर आयोजन समीति के वरिष्ठ सदस्य आदित्य सूद, गिरीश सरदाना, अजय चौधरी, एम.एल. अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। हिमाचल प्रदेश कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गगन कपूर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का अनुदान चैक दिया। मुख्यमंत्री की ओर से यह चैक राज्य के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed