फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ashtasiddha Nag Chakram Mahayagya started in Ramlok temple, will run for 41 days

Solan: रामलोक मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ शुरू, 41 दिन चलेगा

Mon, 07 Nov 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 07:09 PM IST
सार

रामलोक मंदिर के स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ शुरू हो गया है। इस यज्ञ के माध्यम से 51 लाख नाग मंत्रों के जाप से पृथ्वी के समस्त नाग देवताओं को प्रसन्न किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ashtasiddha Nag Chakram Mahayagya started in Ramlok temple, will run for 41 days
स्वामी अमरदेव - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सोलन जिले के कंडाघाट स्थित राम लोक मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ शुरू हो गया है। ये यज्ञ 41 दिन तक चलेगा। जिसमें 13 करोड़ रामनाम का जाप किया जाएगा। रामलोक मंदिर के स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ शुरू हो गया है। इस यज्ञ के माध्यम से 51 लाख नाग मंत्रों के जाप से पृथ्वी के समस्त नाग देवताओं को प्रसन्न किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकार का जाप वहीं कर सकता है जिसने 13 करोड़ रामनाम का जाप किया हो। वहीं उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य प्रदेश में सुख समृद्धि, उन्नति और संप्रभुता लाना है। गौर रहे कि रामलोक मंदिर सभी राजनीतिक दलों की आस्था का केंद्र है। इस महायज्ञ में देश विदेश के सभी अधिकतर लोग आहुति प्रदान करने के लिए आते है। इस यज्ञ की पूर्ण आहुति 15 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed