फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ashok singhal visit himachal five times.

हिमाचल को देव शक्ति मानते थे अशोक सिंहल

Tue, 17 Nov 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Nov 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
ashok singhal visit himachal five times.

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल हिमाचल को देव शक्ति मानते थे। वह हिमाचल में करीब पांच बार आए हैं। जब भी शिमला आए, उन्होंने हिमाचल में देवताओं के वास करने की बात कही। वर्ष 1990 में जब शिमला के फेयरलोन में विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, वह उस समय यहां पांच दिन तक रुके थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने शिमला के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। अशोक सिंहल की मौत को लेकर हिमाचल भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अशोक सिंहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इनके अलावा सांसद बिमला कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा, सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री राजीव बिंदल, विपिन परमार, रणधीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, सचिव त्रिलोक जंवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद ने भी अशोक सिंहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed