फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ashinka will show stamina in national boxing competition

national boxing competition राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी हिमाचल की अशिंका

Wed, 24 Aug 2022 08:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 08:23 PM IST
सार

प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के प्रतिभागियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छात्रा के पिता शिवेंद्रा केलांग में दुकान चलाते हैं। माता मनोरमा गृहिणी हैं। अब अंशिका केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरूग्राम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन
Ashinka will show stamina in national boxing competition
केंद्रीय विद्यालय केलांग की छात्रा अशिंका - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय केलांग की छात्रा अंशिका बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। हाल ही में अंबाला में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरूग्राम संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत कर संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दावेदारी सुनिश्चित की है। केंद्रीय विद्यालय केलांग में सातवीं कक्षा की छात्रा की उपलब्धि ने स्कूल का नाम रोशन किया है। अंशिका ने इसी साल स्कूल के शारीरिक शिक्षक विजय भट्ट से महज चार माह पहले बॉक्सिंग की कोचिंग ली। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के प्रतिभागियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छात्रा के पिता शिवेंद्रा केलांग में दुकान चलाते हैं। माता मनोरमा गृहिणी हैं। अब अंशिका केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरूग्राम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंशिका ने कहा कि उन्होंने महज चार माह पहले केंद्रीय विद्यालय केलांग मे बॉक्सिंग की कोचिंग ली। शिक्षक विजय भट्ट ने कहा कि अंशिका सुबह करीब 14 किमी दौड़ लगाने के बाद बॉक्सिंग की कोचिंग लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed