फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   As soon as Sanatan Dharam Sabha elections were held, a fight broke out.

Shimla News: सनातन धर्म सभा के चुनाव होते ही छिड़ गया घमासान

Fri, 19 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
As soon as Sanatan Dharam Sabha elections were held, a fight broke out.
पूर्व प्रधान ने उठाई कार्यों की जांच की मांग
विज्ञापन

बोले, वही बनाए हैं सदस्य जो वर्तमान प्रधान को देते हैं वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा के चुनाव के बाद सभा में घमासान मच गया है। सभा के पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर निशाना साधा है। पूर्व प्रधान कुलभूषण सूद ने आरोप लगाया है कि प्रधान अजय सूद ने सभा में उन्हीं लोगों को सदस्यता दी है जो उनके समूह को वोट देते हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधान की ओर से बिलासपुर, रोहड़ू, कोटखाई स्थानों से मंदिर सभा के सदस्य बनाए हैं। शिमला से सदस्यता चाहने वाले लोगों को सदस्य फार्म नहीं दिया जाता। उन्होंने प्रधान से पिछले कार्यों की समीक्षा और खर्चों की जांच करने की मांग भी उठाई है। सभा के साधारण सदस्यों की कमेटी बनाई जाई जो कार्यों की निष्पक्ष जांच कर सके। इसके बाद रिपोर्ट सभा के सामने पेश की जाए। उन्होंने कहा कि सभा कार्यकारिणी की ओर से 2008 में स्कूल में हुई अनियमितताओं की जांच करने के लिए एक कमेटी उनकी अध्यक्षता में बनाई थी। इसकी जांच कर सभा को रिपोर्ट दी थी लेकिन प्रधान की ओर से रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। इसके साथ ही कसूरवार व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 2021 में एक जांच कमेटी हरजीत सिंह मंगा की अध्यक्षता में गठित हुई थी। इस जांच रिपोर्ट को भी दबा दिया गया। क्योंकि इस रिपोर्ट में भी कसूरवार पाए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article