{"_id":"5ab788ee4f1c1b8e778b7942","slug":"arvind-singh-chauhan-4th-rank-in-hpas-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस परीक्षा में अरविंद ने पाया चौथा स्थान, पढ़िए कैसे की जीतोड़ महेनत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएएस परीक्षा में अरविंद ने पाया चौथा स्थान, पढ़िए कैसे की जीतोड़ महेनत
अमर उजाला ब्यूरो, किहार (चंबा)
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत डियूर के कुठेड़ निवासी अरविंद सिंह चौहान ने एचएएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका यचन जिला रोजगार अधिकारी के पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
बेटे की कामयाबी पर परिवार गदगद है। अरविंद के पिता वन विभाग में आरओ हैं। माता किरणलता खंड वन अधिकारी हैं। अरविंद ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। लोग उनके घर में बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद ने जमा दो की बोर्ड परीक्षा में भी मेरिट में जगह बनाई थी और नौवां स्थान हासिल किया था। अरविंद की प्रारंभिक शिक्षा जम्मू के न्यू प्लॉट में हुई, जबकि बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज कांगड़ा से की।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ से बातचीत में अरविंद ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और दादा-दादी सहित नाना-नानी को दिया है।
अरविंद ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने में उनके करीबी दोस्त अभय ने काफी मदद की। अभय सिंह चौहान शिमला में एनएच सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं।