फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arvind Kejriwal's broom will sweep Himachal!

हिमाचल में किस पर चलेगा अरविंद केजरीवाल का झाड़ू?

Mon, 31 Mar 2014 10:35 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal's broom will sweep Himachal!

वाराणसी में नरेंद्र मोदी को चुनौती देने का ऐलान करने वाले अरविंद केजरीवाल हिमाचल में क्या कमाल दिखाएंगे? उनका झाड़ू आखिर किस पर चलेगा?

विज्ञापन


ये सवाल इसलिए कि आम आदमी पार्टी देशभर में खुद को तीसरे विकल्प के रूप में पेश कर रही है और हिमाचल के संसदीय चुनावों में अब तक मतदाताओं ने तीसरे विकल्प को पसंद नहीं किया है।
विज्ञापन


वर्ष 1999 में एक बार शिमला सीट पर हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर कर्नल धनीराम शांडिल सांसद बने थे, लेकिन उन्हें भाजपा ने समर्थन दिया था।

सुशांत आैर कमल कांता पर खेला है दांव

Arvind Kejriwal's broom will sweep Himachal!

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कांगड़ा में भाजपा से सांसद रहे राजन सुशांत पर दांव खेला है, तो हमीरपुर में पूर्व सैनिक वोटों को देखते हुए कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा की माता कमल कांता बत्तरा को चुनाव में उतारा है।

दोनों प्रत्याशी भ्रष्टाचार और आम आदमी पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को प्रचार में उठा रहे हैं। प्रचार का तरीका भी अरविंद केजरीवाल की तरह रोड शो, नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क है।

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में दी गई स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास आदि नेताओं के नाम दिए हैं। ये प्रचार के आखिरी दौर में हिमाचल आएंगे।

कांगड़ा से आप प्रत्याशी राजन सुशांत ने कहा कि पार्टी बहुत जल्द दो अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी देगी। इधर, हिमाचल में महेश्वर सिंह की हिलोपा ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

नवरात्रों में प्रत्याशी उतारेगी आप

Arvind Kejriwal's broom will sweep Himachal!

आम आदमी पार्टी नवरात्रों में शिमला और मंडी से प्रत्याशी उतारेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सदस्य एवं प्रदेश संयोजक देशराज शर्मा, पार्टी प्रवक्ता नीरज शर्मा तथा सचिव बीआर कौंडल ने बताया कि झाड़ू यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों की हर गली और मुहल्ले में जाएगी।

पार्टी भ्रष्टाचार एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झाड़ू चलाओ यात्रा से तीन अप्रैल से प्रदेश भर में लोकसभा चुनाव प्रचार करेगी।

झाड़ू यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीश सिसोदिया, संजय सिंह, योग्रेंद्र यादव, कुमार विश्वास सहित तमाम स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव प्रचार को गति प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

हम तीसरा विकल्प बनेंगे: सुशांत

Arvind Kejriwal's broom will sweep Himachal!

कांगड़ा से आप प्रत्याशी डा. राजन सुशांत कहते हैं कि वन रैंक वन पेंशन पूरी तरह लागू करवाना, कांगड़ा रेल लाइन का विस्तार, धर्मशाला को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर राजधानी का दर्जा दिलवाने उनके प्रमुख मुद्दे हैं।

पूरे देश की तरह हिमाचल को भी इस बार आप के रूप में तीसरा विकल्प पसंद आएगा।

हमीरपुर से आप प्रत्याशी कमलकांता बत्तरा ने कहा कि आज के दौर में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और नारी सशक्तिकरण सबसे बड़े मुद्दे हैं।

कांग्रेस और भाजपा दोनों से लोग परेशान हैं। जनता इनसे छुटकारा पाना चाहती है। इसलिए हम तीसरा विकल्प देंगे। इस बार चुनाव नतीजे भी चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed