फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   arvind kejriwal bhagwant mann viit to hamirpur himachal pradesh

Aam Aadmi Party: बड़े झटकों के बाद हिमाचल में फिर सक्रिय हुई आप, केजरीवाल, भगवंत मान आ रहे हमीरपुर

Thu, 09 Jun 2022 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 10:10 PM IST
सार

पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमीरपुर आ रहे हैं। वे 11 जून को शिक्षकों और अभ्यर्थियों के अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे।

विज्ञापन
arvind kejriwal bhagwant mann viit to hamirpur himachal pradesh
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़े झटकों के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में फिर सक्रिय हो गई है। प्रदेश कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमीरपुर आ रहे हैं। वे 11 जून को शिक्षकों और अभ्यर्थियों के अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद इनका शिमला दौरा भी प्रस्तावित है। केजरीवाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल के क्षेत्र में यह कार्यक्रम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शिमला में यह संवाद कर चुके हैं। 

विज्ञापन


करीब दो महीने के भीतर पार्टी को बड़े झटके लगे हैं। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी का इस्तीफा, एक कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर खालिस्तान को लेकर टिप्पणी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से पार्टी को नुकसान हुआ है। पंजाब में सरकार बनाने के बाद चार दिन के भीतर हिमाचल में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण की थी। डैमेज कंट्रोल करने के लिए पार्टी ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है। 
विज्ञापन


जन संवाद कार्यक्रम होंगे शुरू
पार्टी हिमाचल में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार पर काम करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए भी काम होगा। पार्टी ने पहले हिमाचल में ग्राम संपर्क अभियान चलाया, अब विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। आप विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed