एचपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद अरुण धूमल ने दिया ये बयान
एचपीसीए के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने कहा कि में मेरे और अनुराग ठाकुर के बच्चे क्रिकेट नहीं खेलते हैं। फिर भी क्रिकेट के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। एचपीसीए ने अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जो कामयाबी हासिल की है। इसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिल रहा है। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में ही एसोसिएशन ने सुषमा वर्मा, ऋषि धवन और हर्लीन दियोल जैसे खिलाड़ी दिए हैं।
एचपीसीए के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया था कि एकमत से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन करेंगे। लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार पूर्व में एचपीसीए का संचालन करने वाले कई पदाधिकारी शर्तों को पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में सभी सदस्यों ने मिलकर हर पद के लिए एक-एक उम्मीदवार का नामांकन किया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
पुरानी बॉडी ने ही छोड़ी है बीसीसीआई की आईसीसी में छाप: अरुण
एसोसिएशन में परिवारवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन यह भी सच है कि आईसीसी में बीसीसीआई की पुरानी बॉडी ने ही छाप छोड़ी है। कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार अब बीसीसीआई और एचपीसीए में काम हो रहा है।
अनुराग और राठौर के लिए पारित किया बधाई प्रस्ताव
एचपीसीए की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के केंद्र में मंत्री बनने और एचपीसीए के मुख्य कोच विक्रम सिंह राठौर को भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनने के लिए बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।