{"_id":"20210fbeaeb1051382bb23d5e79a9f00","slug":"arun-dhumal-give-challenge-to-cm-virbhadra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र को खुली चुनौती, कर दो एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र को खुली चुनौती, कर दो एक और केस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Aug 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पूर्व सीएम के बेटे अरुण धूमल ने खुली चुनौती दे डाली है। उन्होंने कह दिया है कि सीएम चाहें तो उन पर एक और केस कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरुण धूमल ने कहा कि सीएम बयान देकर जनता को भटकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वीरभद्र सिंह चाहें तो अन्य केसों की तरह उन पर एक और क्रिमिनल केस दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरुण धूमल ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने आते ही विजिलेंस के जरिये जमीन के एक मामले में आपराधिक केस दर्ज किया था। विजिलेंस ने इसकी लंबी जांच के बाद अब क्लोज रिपोर्ट दायर कर दी है। विजिलेंस ने खुद अपनी क्लोज रिपोर्ट में माना है कि इस पर कोई मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन
ऐसे में वीरभद्र चाहें तो और भी आपराधिक केस दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ वीरभद्र सिंह पारदर्शिता की बात करते हैं और दूसरी तरफ जब सचाई को सामने लाया जाता है तो वह आपराधिक केस दर्ज करने की धमकियां देते हैं।
उन्होंने कहा कि वह किसी भी धमकियों से नहीं डरते हैं। धूमल ने कहा कि मैने वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार को प्रदेश की जनता के सामने उजागर किया है ताकि प्रदेश की जनता को पता चल सके कि जिस व्यक्ति को उन्होंने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए बागडोर सौंपी है उसने केवल अपने परिवार को केवल अनुचित लाभ पहुंचाया और प्रदेश के हितों से कुठाराघात किया है। इनसे प्रदेश का हर व्यक्ति शर्मसार है।