फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arun dhumal elected president of Himachal Pradesh Cricket Association

अनुराग के छोटे भाई अरुण धूमल चुने गए एचपीसीए के अध्यक्ष

Fri, 27 Sep 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
arun dhumal elected president of Himachal Pradesh Cricket Association
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है। एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चयन हुआ।

विज्ञापन


एचपीसीए की चुनाव अधिकारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा ने शुक्रवार को अरुण धूमल को एचपीसीए के अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा दिया है। बीसीसीआई की अंतिम मुहर लगती है तो अरुण धूमल एचपीसीए के पांचवें अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर आरपी सिंह, सचिव सुमित कुमार शर्मा, सह सचिव अमिताभ शर्मा, कोषाध्यक्ष अवनीश परमार, मेंबर ऑफ काउंसिल विशाल शर्मा और चंद्र शेखर मेहता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो सालों बाद एचपीसीए अध्यक्ष चुना गया है। लोढा समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद साल 2017 में अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई और एचपीसीए का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। दो सालों से एचपीसीए को अंतरिम कमेटी संचालित कर रही थी। 

लोढा समिति करेगी अंतिम फैसला

पूर्व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा की देखरेख में हुए एचपीसीए के चुनाव में भले ही अरुण धूमल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला लोढा समिति लेगी।

कोर्ट के आदेशों के बाद बीसीसीआई का संचालन कर रही सीओए (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) देश भर की प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन कर रही है।

प्रदेश में चुनाव के बाद पदाधिकारियों की सूची बीसीसीआई की सीओए को जाएगी। सीओए चुनाव का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद ही प्रदेश की कार्यकारिणियों को हरी झंडी देगी। पुनर्मूल्यांकन में समिति देखेगी कि चुनाव लोढा समिति की सिफारिशों के तहत हुए हैं कि नहीं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट खिलाड़ी की है सिफारिश
लोढा समिति ने बीसीसीआई और प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाडि़यों को तवज्जो देने की सिफारिश की थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट खिलाडि़यों को प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनों के संचालन की बागडोर देना समिति की सिफारिश में शामिल है। इसलिए इस नियुक्ति पर पेच फंस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed