{"_id":"576d58844f1c1bd632b48acf","slug":"artificial-lake-broken-at-urni-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार टूट गई कृत्रिम झील, पुल बहने का खतरा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार टूट गई कृत्रिम झील, पुल बहने का खतरा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद नेपाली मजदूरों ने झील को तोड़ा। अब झील का पानी 6.7 मीटर तक नीचे उतर गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से किन्नौर जिले के उरनी ढांक के पास कृत्रिम झील बनने से पुल के लिए पैदा हुआ खतरा टल गया है। काफी मशक्कत के बाद नेपाली मजदूरों ने झील को तोड़ा। अब झील का पानी 6.7 मीटर तक नीचे उतर गया है।
विज्ञापन
चोलिंग में बनी कृत्रिम झील टूटने से स्थिति सामान्य हो गई है। इससे दोनों पुल खतरे से बाहर हो गए हैं। वीरवार शाम को साढ़े सात बजे के बाद झील में एक और ब्लास्टिंग की गई। इसके बाद सतलुज नदी का पानी और अधिक बढ़ गया था।
विज्ञापन
पानी बढ़ने के कुछ ही घंटों बाद कृत्रिम झील धीरे-धीरे टूटने लगी और पानी सात मीटर कम हो गया। यहां झील बनने से नेशनल हाईवे में बना वैकल्पिक मार्ग डूब गया था। वैकल्पिक मार्ग में चोलिंग की ओर बना पुल डूबने की कगार पर था।
विज्ञापन
झील टूटने के बाद पानी में डूबा हुआ पुल बच गया है। चोलिंग की ओर बने पुल को एक मीटर ऊंचा उठा दिया गया है। उधर, नेशनल हाईवे के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने कहा कि कृत्रिम झील को तोड़ दिया गया है। इससे झील का पानी निकल गया है। अब दोनों पुल सुरक्षित हैं। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।