फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   artificial Intelligence will generate jobs in the future

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में देगा रोजगार के अवसर, विशेषज्ञों ने किए दावे

Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
artificial Intelligence will generate jobs in the future
artificial intelligence Robot

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में रोजगार के अवसर देगा। एआई कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आगामी कुछ वर्षों में रोजगार के अवसर सृजित करेगा। 

विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क फोर्स के अध्यक्ष वी कामाकोटी ने कहा कि एआई आगामी कुछ वर्षों में आर्थिक बदलाव लाने के लिए तैयार है। कहा कि मशीन में सभी प्रणालियां, जो बुद्धिमान निर्णय लेती हैं उनको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एआई को बढ़ावा देने के लिए डिजीटल इंडिया एक बड़ा अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्वीकृत की गई प्रत्येक परियोजना को जियो टैग तथा इसकी समीक्षा व निगरानी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है एआई

artificial Intelligence will generate jobs in the future

सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ  जेनोमिक्स एंड इन्टीग्रेटिव बायोलॉजी नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मानव इंटेलिजेंस पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

उन्होंने कहा कि एआई चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सीएसआईआर सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट पिलानी राजस्थान के निदेशक डॉ. शांतनु चौधरी ने समावेशी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रस्तुति दी।

हिमकास्ट एस हिमाचल प्रदेश के सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और अनिल खाची, प्रधान सचिव आरडी धीमान, प्रबोध सक्सेना तथा ओंकार शर्मा सचिव अरुण शर्मा व पूर्णिमा चौहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed