आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में देगा रोजगार के अवसर, विशेषज्ञों ने किए दावे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में रोजगार के अवसर देगा। एआई कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आगामी कुछ वर्षों में रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क फोर्स के अध्यक्ष वी कामाकोटी ने कहा कि एआई आगामी कुछ वर्षों में आर्थिक बदलाव लाने के लिए तैयार है। कहा कि मशीन में सभी प्रणालियां, जो बुद्धिमान निर्णय लेती हैं उनको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एआई को बढ़ावा देने के लिए डिजीटल इंडिया एक बड़ा अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्वीकृत की गई प्रत्येक परियोजना को जियो टैग तथा इसकी समीक्षा व निगरानी की जा सकती है।
चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है एआई
सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इन्टीग्रेटिव बायोलॉजी नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मानव इंटेलिजेंस पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
उन्होंने कहा कि एआई चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सीएसआईआर सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट पिलानी राजस्थान के निदेशक डॉ. शांतनु चौधरी ने समावेशी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रस्तुति दी।
हिमकास्ट एस हिमाचल प्रदेश के सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और अनिल खाची, प्रधान सचिव आरडी धीमान, प्रबोध सक्सेना तथा ओंकार शर्मा सचिव अरुण शर्मा व पूर्णिमा चौहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।