फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   art and culture award himachal, apply now.

कला, साहित्य सम्मान के लिए 17 तक करें आवेदन

Tue, 02 Feb 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Feb 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
art and culture award himachal, apply now.

कला संस्कृति भाषा अकादमी की निष्पादन कला सम्मान योजना, साहित्य पुरस्कार योजना और पुस्तक थोक खरीद योजना के लिए पांच जनवरी 2016 तक प्रविष्टियां मंगवाई गई थी। सचिव अकादमी अशोक हंस ने कहा कि अब ये प्रविष्टियां अकादमी कार्यालय शिमला में 17 फरवरी 2016 तक भेजी जा सकती हैं।

विज्ञापन


निष्पादन कला जैसे पारंपरिक, शास्त्रीय, सुगम एवं लोक संगीत, नृत्य एवं रंगमंच, ललित कला जैसे पारंपरिक, आधुनिक चित्रकला, मूर्तिकला, काष्ठकला, छायांकन, हस्तशिल्प और व्यावसायिक कलाओं के क्षेत्र में वर्ष 2015 में दो-दो सम्मान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के बोनाफाइड कलाकारों को उक्त किसी एक कला क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में से एक अथवा एकाधिक विधाओं में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए अधिकाधिक प्रमाणों जैसे कार्यक्रमों, कलाकृतियों के छायाचित्र इत्यादि और बोनाफाइड प्रमाणपत्र सहित कलाकारों के जीवन वृत्त, पिछले दस वर्षों में संबंधित विधा में उनकी उपलब्धियों एवं समग्र योगदान के विवरण सहित प्रविष्टियां भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रविष्टियां कोई भी व्यक्ति, संस्था व कलाकार स्वयं भी भेज सकता है। इसी प्रकार वर्ष 2015 के अकादमी साहित्य पुरस्कारों के लिए वर्ष 2012 से 2014 तक साहित्य की विभिन्न विधाओं पर हिंदी, पहाड़ी, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों की चार-चार प्रतियां बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र सहित निशुल्क आमंत्रित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed