फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arrested with charas

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
arrested with charas
arrested with charas
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में पुलिस ने जिला मंडी के युवक से चरस पकड़ी है। उसके कब्जे से 765 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय चमन लाल निवासी पांगणा, करसोग के तौर पर हुई है। युवक पेशे से मजदूरी का काम करता है। चरस की कीमत एक लाख बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर शाम डिटेक्शन सेल टीम हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुवाई में सुन्नी-लहुरी सड़क पर गश्त पर थी। इसी बीच तत्तापानी की तरफ पैदल आ रहे युवक को तलाशी के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान उससे एक बैग बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें चरस निकली। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है युवक 11 नवंबर को घर से निकल गया था। दूसरे दिन तत्तापानी क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरा था और अगले दिन सुन्नी में चरस की सप्लाई देने के लिए जाते समय पुलिस की गिरफ्त में चढ़ा।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कहां से चरस लेकर आया था और किसे सप्लाई देने जा रहा था? डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता
शिमला। राजधानी में 15 वर्षीय नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक नाबालिगघर से परिवार को बिना बताए कहीं चला गया। इस बीच पड़ोसी एवं रिश्तेदारों के अलावा आसपास के क्षेत्र में पता किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। किशोर को गायब हुए पांच दिन हो गए हैं। आखिरकार, नाबालिगके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित थानों को भी किशोर की गुमशुदगी की सूचना दी गई है।

रिज पर युवक से मारपीट, दो पर केस दर्ज
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर युवक से मारपीट का मामला पेश आया है। शिकायतकर्ता चंद्र राणा ने आरोप लगाया कि दो व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गालीगलौज की। उसके बाद दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। उधर, शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति का नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed