फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arrear to Librarians by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाखों का एरियर, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Wed, 23 May 2018 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 23 May 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Arrear to Librarians by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

हिमाचल के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, डाइट, एससीईआरटी और जिलों में स्थित पुस्तकालयों में तैनात करीब 550 असिस्टेंट लाइब्रेरियनस को लाखों रुपये तक का एरियर देने के आदेश जारी हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित पुस्तकालय अध्यक्षों को 31 मई तक एरियर की राशि चुकाने को कहा है।

विज्ञापन


यूजीसी स्केल में शामिल होने पर इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद असिस्टेंट लाइब्रेरियनों को उनका हक मिला है। साल 2009-10 में दस असिस्टेंट लाइब्रेरियनों को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर यूजीसी स्केल में शामिल किया था।
विज्ञापन


साल 2010-11 में जारी की गई नई अधिसूचना में इन्हें प्रदेश सरकार के स्केल में रख दिया। अधिसूचना में हुए इस बदलाव के खिलाफ असिस्टेंट लाइब्रेरियन हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से असिस्टेंट लाइब्रेरियनों के हक में फैसला आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के हक में दिया फैसला

Arrear to Librarians by Directorate of Higher Education Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। बीते साल सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाते हुए सरकार की एसएलपी का खारिज करते हुए एरियर जारी करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

कोर्ट से इस याचिका को भी खारिज कर दिया था। इसी कड़ी में अब उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट लाईब्रेरियन को एरियर जारी करने के आदेश दिए हैं। असिस्टेंट लाइब्र्रेरियन के पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। असिस्टेंट लाइब्रेरियनों की निदेशालय ने पे फिक्सेशन भी नए सिरे से कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed