फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arrangements did not progress beyond announcements, new courses implemented

Shimla News: घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ीं व्यवस्थाएं, नए पाठ्यक्रम लागू

Tue, 30 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arrangements did not progress beyond announcements, new courses implemented
एचपीयू शिमला के लिए मिला जुला रहा वर्ष 2025, वेतन के मुद्दे पर कर्मचारियों ने कई बार किए प्रदर्शन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जल्द निकालकर राहत भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के लिए साल 2025 शैक्षणिक निरंतरता और प्रशासनिक अस्थिरता वाला रहा। एक ओर जहां परीक्षा-परिणाम, प्रवेश प्रक्रियाएं और कुछ नए अकादमिक प्रयास आगे बढ़े वहीं दूसरी ओर वेतन भुगतान, डिजिटल सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े लक्ष्य पूरे नहीं हो सके।

सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की कई घोषणाएं कागजों तक सीमित रहीं। सालभर छात्र और कर्मचारी हितों से जुड़े मामले, वेबसाइट हैकिंग और प्रशासनिक देरी प्रमुख मुद्दे बने रहे। साल की शुरुआत में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने वेतन में देरी को लेकर संयुक्त प्रदर्शन किया और कक्षाओं के बहिष्कार तक की स्थिति बनी। जुलाई 2025 में एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ। साइट का यूआरएल डायवर्ट होने से अभद्र सामग्री दिखाई दी और प्रवेश तथा परीक्षा से जुड़ीं सूचनाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


तकनीकी और विज्ञान संकायों सहित कई विभागों ने प्रयोगशालाओं, उपकरणों तथा आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बार-बार मांग उठाई। बावजूद इसके ढांचागत सुधारों के लिए कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था लागू नहीं हो पाई। विश्वविद्यालय में करीब 30 करोड़ की निर्माण परिजानाएं जिनमें पार्किंग निर्माण और छात्रावास मरम्मत शामिल हैं अभी तक पूरी नहीं हो सकीं। इस साल पहली बार विवि ने परीक्षाओं के 6 महीने के अंदर नतीजे जारी किए। विवि ने आईआईटी मंडी, डीआरडीओ इमनास, हिरोशिमा विश्वविद्यालय सहित 20 से अधिक संस्थाओं के साथ शोध और अकादमिक आदान-प्रदान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए साल में बनेंगे तीन नए परिसर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के हजारों छात्रों को जल्द ही नए परिसरों की सुविधा मिलने वाली है। पीएम मेरु योजना के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 करोड़ की लागत से तीन नए परिसर तैयार किए जाएंगे। योजना के तहत पहला नया परिसर यूआईएलएस के पास बनेगा। दूसरा परिसर स्वास्थ्य केंद्र के पास बनना प्रस्तावित है। तीसरा परिसर विवि में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी के पास तैयार किया जाएगा। 2020 से अटकी नई शिक्षा नीति 2026 से प्रदेश विश्वविद्यालय में लागू कर दी जाएगी। इसके लिए अकादमिक प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलते ही नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article