फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army will give special training to youth of border areas near Pak China border

पाक-चीन सीमाओं से सटे क्षेत्रों के युवाओं को विशेष ट्रेनिंग देगी सेना

Fri, 07 Dec 2018 10:14 AM IST
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Army will give special training to youth of border areas near Pak China border
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान और चीन के साथ लगती सीमाओं पर नेहरू युवा केंद्र यूथ क्लब बनाने जा रहा है। इन क्लबों के युवाओं को सेना विशेष प्रशिक्षण देगी। इन्हें युद्ध कौशल, आपदा प्रबंधन और नशा तस्करी रोकने की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


आपात परिस्थितियों में यह प्रशिक्षित युवा सेना की मदद करेंगे। यूथ क्लब के सदस्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भी काम करेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सुखदेव सिंह ने यह जानकारी दी है।       
विज्ञापन


सुखदेव सिंह ने बताया कि पठानकोट क्षेत्र में स्थापित यूथ क्लब सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जल्द ही पाकिस्तान और तिब्बत-चीन के साथ लगते दुर्गम क्षेत्रों की सीमाओं पर भी क्लब बनाए जाएंगे। दुर्गम क्षेत्रों के  अधिकारियों को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय  है कि हिमाचल के कई इलाके तिब्बत-चीन सीमा से सटे हैं। यहां पर सेना के जवान हमेशा तैनात रहते हैं। ऐसे में पड़ोसी देश की ओर से हमले, बर्फबारी के दौरान बंद रास्तों को खोलने जैसे कार्य में भी यू यूथ क्लब सेना का हाथ बटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed