फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army team from Siachen reached Manali MLA Bhuvaneshwar Gaur flagged off the team

Indian Army: मनाली पहुंचा सियाचिन से निकला सेना का दल, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 13 Aug 2024 06:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 06:44 PM IST
सार

लेह होकर मनाली पहुंचे सियाचिन से इंदिरा प्वाइंट साइकिलिंग अभियान का पलचान ट्रांजिट कैंप में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Army team from Siachen reached Manali MLA Bhuvaneshwar Gaur flagged off the team
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ सेना के दल को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सियाचिन से इंदिरा प्वाइंट साइकिलिंग अभियान मनाली पहुंच गया है। यह अभियान सियाचिन से शुरू हुआ है। लेह होकर मनाली पहुंचे अभियान का पलचान ट्रांजिट कैंप में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने स्वागत किया। मंगलवार को विधायक ने सेना के दल को झंडी दिखाकर मनाली से रवाना किया। सेना की प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन




प्रादेशिक सेना (टीए) की स्थापना 1949 में प्रादेशिक सेना अधिनियम 1948 के बाद की गई थी। वर्ष 2024 टीए का प्लेटिनम जुबली वर्ष है। 9 अक्तूबर 2024 को इसकी स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस अवसर को मनाने के लिए प्रादेशिक सेना सियाचिन ग्लेशियर से इंदिरा प्वाइंट तक पहला अभियान चला रही है। प्रादेशिक सेना के 21 जवानों वाले अभियान को 30 जुलाई 2024 को सियाचिन बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed