{"_id":"60b49a62b59cbdd23d66f5dea00ad38e","slug":"army-solider-shoot-himseft-at-chamba-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के डलहौजी कैंट में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह अभी साफ नहीं है। यह घटना वीरवार रात लगभग ढाई बजे की है।
विज्ञापन
अरुण कुमार (21) पुत्र श्याम लाल, निवासी प्रेम नगर डाक खाना सुल्तानपुरी, रोहिणी दिल्ली वीरवार रात सेना के इलाके में सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात था। इस बीच उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके साथी उसकी तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
अरुण कुमार को सैनिक अस्पताल डलहौजी कैंट पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सेना का जवान अरुण कुमार दिल्ली के रोहिणी का रहने वाला था। वह लंबे समय से डलहौजी कैंट में तैनात था।
विज्ञापन
उसने आत्महत्या क्यों की, इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी भेज दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।