फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment written test.

पढ़िए, अब कब होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा

Fri, 21 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 21 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
army recruitment written test.

चंबा में 28 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि को बदला गया है। अब यह परीक्षा 25 अक्तूबर की बजाय 18 अक्तूबर को होगी। भर्ती प्रक्रिया में फिट होने वाले सोल्जर सामान्य ड्यूटी के उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा 18 अक्तूबर, 2015 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा कॉलेज पालमपुर में होगी।

विज्ञापन


भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के कर्नल हरजिंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। चंबा के पुलिस मैदान में कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं एवं प्रदेश के सभी जिलों के भारतीय गोरखा उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना की खुली भर्ती पुलिस ग्राउंड चंबा में 28 अगस्त से 5 सितंबर 2015 तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


इस भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षण, शारीरिक मापतोल और डॉक्टरी जांच में सही पाए गए सोल्जर सामान्य ड्यूटी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 18 अक्तूबर तथा सोल्जर क्लर्क, एसकेटी की लिखित परीक्षा 29 नवंबर, 2015 को होगी। भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को ग्राउंड में प्रवेश प्रात: 4 बजे से 8 बजे तक ही दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed