फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment rally in bilaspur only 662 candidates passed ground test

सेना भर्ती: दौड़ में फूल गई सांसें, 5497 में से सिर्फ ये हुए पास

Mon, 07 Nov 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally in bilaspur only 662 candidates passed ground test

सेना भर्ती में युवाओं की ग्राउंड में ही सांसें फूल गईं। 5497 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया था लेकिन जो पास हुए उनका आंकड़ा चौंकाने वाला है। लुहणू ग्राउंड में आयोजित सेना की भर्ती में शनिवार को ऊना के युवाओं ने भाग लिया। शनिवार को ऊना के 5497 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। इनमें से मात्र 662 उम्मीदवार ही ग्राउंड टेस्ट पास कर पाए। 

विज्ञापन


भर्ती निदेशक हमीरपुर कर्नल रोहित कु श्वाह ने बताया कि जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 नवंबर से 12 नवंबर तक होने वाली सेना भर्ती प्रक्रिया के शनिवार को तीसरे दिन जिला ऊना के कुल 5497 बच्चों ने दौड़ में भाग लिया। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापदंड को पूरा न करने पर 856 बच्चे बाहर हो गए, जबकि 7358 बच्चों ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। 

विज्ञापन

मंडी, कुल्लू और लाहौल जिलों की भर्ती के समय में बदलाव

army recruitment rally in bilaspur only 662 candidates passed ground test

उन्होंने कहा कि 662 बच्चों ने भर्ती प्रक्रिया में समय अवधि के अंदर दौड़ को पूरा किया, इनकी चिकित्सा जांच समाचार लिखने तक जारी थी। उन्होंने कहा कि सुबह के समय धुंध और घने कोहरे के कारण भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय से थोड़े विलंब से आरंभ करनी पड़ी। जिस कारण भर्ती प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। 

उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को बिलासपुर, 4 नवंबर को हमीरपुर जिला के बच्चों के लिए हुई भर्ती में किन्हीं कारणों से छूटे हुए 73 बच्चों को भी आज मौका देकर दौड़ में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की 7, 8 व 9 नंबर को होने वाली भर्ती प्रक्रिया में समय में बदलाव किया गया है। अब नए समय के अनुसार सुबह 6 बजे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed