फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment in himachal, sirmaur.

हिमाचल में सेना की खुली भर्ती, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Sun, 05 Apr 2015 08:10 PM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
army recruitment in himachal, sirmaur.

हिमाचल के जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के खेल मैदान में सोमवार से सेना की खुली भर्ती शुरू हो रही है। भर्ती 11 अप्रैल तक चलेगी। सोमवार को सोलन जिला के युवाओं की भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय शिमला व स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ग्राउंड टेस्ट में सफल रहने वाले युवाओं की 31 मई को लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन


सैन्य भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल योगेश जोशी ने कहा कि विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया होगी। लालढांग से शिलाई एनएच-72बी मार्ग पर पांवटा के तारुवाला पुराने पेट्रोल पंप स्थल से सड़क किनारे बैरिकेड्स लगा दिए गए है। यहां से युवा भर्ती मैदान स्थल तक प्रवेश करेंगे। प्रथम चरण में सुबह करीब साढ़े 5 बजे से 1.6 किलोमीटर दौड़ शुरू होगी।
विज्ञापन


दौड़ में सफल रहने वाले युवा पीएफटी (पंजीकरण) स्टैंड में प्रवेश करेंगे। बायोमीट्रिक मशीन से अंगूठा निशान लगेगा। इसके बाद शारीरिक टेस्ट में बीम, 9 फुट गड्ढा क्रॉस व जिगजेग बैलेंस प्रक्रिया चलेगी। तीसरे चरण में दस्तावेजों की जांच होगी। सेना की 8 सदस्यीय डॉक्टरों की विशेष टीम मेडिकल लेगी। इसमें फिट व सफल रहने वाले उम्मीदवार 31 मई को शिमला में लिखित परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें, कब किसकी भर्ती होगी

army recruitment in himachal, sirmaur.

सैन्य भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि खुली भर्ती में डीडीजी रिक्रूटमेंट अंबाला ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 6 से 11 अप्रैल तक सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर, तकनीकी वर्ग की भर्ती में सोलन, शिमला, सिरमौर व किन्नौर जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।

सोमवार, 6 अप्रैल को जिला सोलन, 7 को जिला शिमला तथा 8 अप्रैल को जिला सिरमौर के उम्मीदवारों की भर्ती रखी है। किन्नौर जिला के उम्मीदवारों व डीसीसी के लिए भर्ती और हिमाचल व हरियाणा राज्य के सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों के लिए भर्ती प्रक्रिया 9 अप्रैल को होगी। इसमें फरीदाबाद, चंडीगढ़, पलवल, गुड़गांव व मेवात जिलों के उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंगे। 10 व 11 अप्रैल को मेडिकल परीक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed